लेखनी कहानी -13-Dec-2022:- पारस पत्थर का रहस्य
दैनिक प्रतियोगिता:-
पारस पत्थर का रहस्य:-
आज सुबह से सोम्या किसी सोच में गुम थी। तभी उसकी शिक्षक भूमिका की नज़र उस पर पड़ी। भूमिका ने सौम्या को अपने पास बुलाया और उससे उसके सोचने का कारण पूछा। सौम्या ने भूमिका को अपने स्वपन के विषय में बताया। उसने बताया कि उसने स्वप्न में देखा कि एक सुंदर लाल परी उसके समक्ष आई और उसे एक चमकीला पत्थर देते हुए बोली कि वह पत्थर हर चीज को सोना बना सकता है। उस पत्थर का नाम पारस पत्थर था। जैसे ही सौम्या ने उस पत्थर को स्वयं पर घिसा; सौम्या स्वयं एक सुनहरी परी बन गई। सौम्या ने भूमिका को यह भी बताया कि वह लाल परी एकदम भूमिका की तरह दिखती थी। सौम्या यही सोच रही थी कि क्या सच में ऐसा कोई पत्थर होता है जो हर चीज को छूते ही सोना बना दे?
भूमिका ने सौम्या से कहा कि वह इस पत्थर के विषय में जानती है, और उसका हाथ पकड़कर कक्षा कक्ष में ले आई। अतः सभी बच्चों को सौम्या के स्वपन के विषय में बताते हुए कहा-" जानते हो वह पत्थर हम सभी के पास होता है, जो हमें सुनहरा एक चमत्कारी बना सकता है।" सभी बच्चे आश्चर्य से भूमिका की ओर देखने लगे और सौम्या ने भूमिका से उस पत्थर के विषय में पूछा कि किस प्रकार वह पत्थर हम सभी के पास है? भूमिका ने बच्चों को एक बंद कमरे में जाने को कहा। सभी एक-एक कर उस कमरे में जाकर आए और भूमिका के पूछने पर कहने लगे कि उस कमरे में तो एक आईना है जिसमे हमारा प्रतिबिंब दिख रहा है।
भूमिका ने तब सभी को बताते हुए कहा कि वह पारस पत्थर हम स्वयं हैं, जो अपनी मेहनत और काबिलियत से स्वयं को इतना अच्छा और सोने की तरह चमकदार बना सकते हैं कि सभी लोग हमें देखते रह जाएं। जब हम अपनी मेहनत से स्वयं को घिसते हैं तो हम दिन प्रतिदिन सोने की भांति चमकते चले जाते हैं एवम सभी की प्रशंसा के पात्र बनते हैं।
इस प्रकार ये सब सुनकर सभी बच्चे खुशी से उछल पड़े और भूमिका से वायदा किया कि अब सभी बच्चे खूब मेहनत करेंगे और एक दिन कुछ न कुछ अच्छा बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। आज सभी बच्चों को पारस पत्थर का पता चल चुका था।
madhura
02-Feb-2025 09:53 AM
v nice
Reply
Gunjan Kamal
17-Dec-2022 09:06 PM
शानदार
Reply
Swati Sharma
18-Dec-2022 12:05 AM
Dhanywaad ma'am 🙏🏻😇
Reply
Abhinav ji
17-Dec-2022 09:11 AM
Very nice👍👍
Reply
Swati Sharma
17-Dec-2022 04:15 PM
Thank you sir 🙏🏻🙏🏻
Reply